फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen protest in Gandhi Park

भारत बचाओ कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest in Gandhi Park
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बचाओ कार्यक्रम के तहत सिलिंडर के साथ गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में उन्होंने सरकारी विभागों के निजीकरण का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। बढ़ती बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। योग्य युवा तक रोजगार से वंचित हैं। मोदी राज में देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश में लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। मोदी सरकार लगातार देश में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार को गरीब जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला और संचालन महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट ने किया। धरने में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, सचिन आर्या, हर्ष कनवाल, अरविंद रौतेला, विनोद वैष्णव, मदन डांगी, राजेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंबी राम, फाकिर खान, मंजुल मित्तल, महेश चंद्र, एके अवस्थी, हेम तिवारी, अमित बिष्ट, कुंदन मर्तोलिया, तारा चंद्र जोशी, तारा तिवारी, पंकज कांडपाल, वैभव पांडे, किशन लाल, भारत रत्न पांडे आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed