Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen protest against the government in Qarab Almora

Almora News: क्वारब में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर गिराए आरोपों के बोल्डर, स्थायी समाधान की मांग उठाई

Fri, 25 Oct 2024 01:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 01:15 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने क्वारब में सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्वारब पर हो रही समस्या के कारण कुमाऊं के तीन जिलों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Congressmen protest against the government in Qarab Almora
क्वारब के पास सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक मनोज तिवारी और अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन और बोल्डर गिर रहे हैं। इसका स्थायी समाधान नहीं करने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने क्वारब में सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्वारब पर हो रही समस्या के कारण कुमाऊं के तीन जिलों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी बृहस्पतिवार करीब 11 बजे क्वारब के पास एकत्र हुए। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने धरना दिया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी एनएच, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। जनता परेशान है और भाजपाई राजनीति करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते क्वारब पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस जनता के सहयोग से सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र की सड़क का ही समाधान नहीं हो रहा है तो अन्य जगह का क्या हाल होगा। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। वहां पर पूर्व दायित्वधारी राजेंद्र बाराकोटी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अरविंद रौतेला, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, दीपा त्रिपाठी, दीप डांगी आदि थीं। मौके पर पहुंची तहसीलदार ज्योति को कांग्रेसजनों ने अपनी मांगों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग : तिवारी
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि डोबा-चौसली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति हुई है लेकिन अभी तक विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण उसमें टेंडर नहीं किए गए। यदि समय पर कार्य हो जाता तो इस मार्ग का विशेष परिस्थितियों में आम जनमानस की सुविधा के लिए उपयोग हो सकता था। ढटवाल से नैनीपुल राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए यदि समय रहते धनराशि स्वीकृति कर निर्माण किया जाए तो इसका भी प्रयोग बाईपास के रूप में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed