{"_id":"57dc2dca4f1c1bf504d487e4","slug":"congressmen-led-by-state-president-took-roadshow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाला रोड-शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाला रोड-शो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
रोड शो में शामिल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और संसदीय सचिव मनोज तिवारी के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ रोड-शो निकाला। शिखर होटल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता रावत सरकार की उपल्बधियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को पुन: सत्तारुढ़ करने के लिए काम करें। संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार की उपलिब्धयां रखी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और संचालन उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, आंनद बगडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, लता तिवारी, किरन साह, प्रीति बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण पंत, रितेश पांडे, पूरन रौतेला, अख्तर हुसैन, केवल सती, पकंज वर्मा, दीप डांगी, अरमनाथ रावत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन