फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of DFO in front of forest office

कांग्रेसियों ने वन कार्यालय के सामने फूंका डीएफओ का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of DFO in front of forest office
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी उडल गांव में तेंदुए द्वारा ढाई साल के मासूम बच्चे को शिकार बनाने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग कार्यालय के सामने मालरोड में डीएफओ का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि तेंदुए के आतंक से जनता को निजात दिलाने में वन विभाग असफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अल्मोड़ा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। चार दिन पूर्व भी तेंदुए के आतंक वाले सभी क्षेत्रों में पिंजरा लगाने की मांग प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन देकर की गई थी, लेकिन कहीं भी पिंजरा नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डूंगरी उडल गांव में बच्चे को शिकार बनाने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में जहां भी तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। वहां शीघ्र पिंजरे लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि नरभक्षी तेंदुओं को पकड़ने में विभाग लगातार असफल साबित होता है तो अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ, रेंजर सहित ऊंचे ओहदों पर बैठे आला अधिकारियों को तुरंत अपने पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि डूंगरी गांव के नरभक्षी तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया गया और तेंदुए के आतंक वाले क्षेत्रों में शीघ्र पिंजरे नहीं लगाए गए तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर डीएफओ के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, पूर्व छात्रसंघ उपसचिव वैभव पांडे, रॉबिन भंडारी, सुमित कुमार, पारितोष जोशी, कैलाश पंत, भैरव पंत, विनोद सिंह, अरविंद रौतैला, इंद्रा वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश पांडे आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed