फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congressmen burnt effigy of center in protest against inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of center in protest against inflation
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजलों के दामों में बढ़ोतरी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए और कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। लगातार महंगाई बढ़ रही है। महंगाई के चरम में पहुंचने से गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जरूरी चीजों के बढ़ रहे दामों पर अंकुश लगाने में भाजपा सरकार विफल रही है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में भी आए दिन बढ़ोतरी की जा रही है। जिस कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता सहित महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। जनता महंगाई का जवाब आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, पारितोष जोशी, जिला सचिव दीपांशु पांडे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, अरविंद रौतेला, रोबिन मनोज भंडारी, फाकिर खान, रमेश नेगी, सुमित कुमार, इफ्तकार अहमद, आशीर्वाद गोस्वामी आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed