{"_id":"5c6c4bd1bdec22738813bf7c","slug":"congressmen-blow-the-effigy-of-cooperative-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सहकारिता मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सहकारिता मंत्री का पुतला फूंका
Wed, 20 Feb 2019 12:02 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला जलाते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर राज्य सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सहकारिता मंत्री का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हो गए। उन्होंने सहकारिता मंत्री का पुतला फूूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सहकारिता मंत्री अपने पद और ताकत का दुरुपयोग कर राज्य सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने के प्रयास में हैं। जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। भाजपा सत्ता के मद में चूर है और लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास में हैं। प्रदर्शन करने वालों पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, किरन साह, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, तारा चंद्र जोशी, दीपक मेहता, अमित जोशी, कुंदन मर्तोलिया, राजीव कर्नाटक शामिल थे।