फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers protest in Takula

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताकुला में सरकार के खिलाफ दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest in Takula
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीदत्त लोहनी स्मारक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ताकुला पॉलिटेक्निक बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। पूर्व में स्वीकृत ट्रेड बंद हो गए हैं। उन्होंने संस्थान में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फार्मेसी ट्रेडों को संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीएचसी ताकुला को उच्चीकृत कर सीएचसी करने, एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाए। साथ ही डॉक्टर और स्टाफ के रिक्त पद भरे जाएं। बंद पड़े गांधी आश्रम ताकुला में पुन: संचालित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने ताकुला-गणनाथ-रनमन मोटर मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने, बसौली-नाई ढौल मोटर मार्ग पर पुल बनाने, थापला मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने, पनेर गांव स्वीकृत मोटर मार्ग का कार्य जल्द करने, बदहाल बसौली-सुनौली मोटर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में घर लौटे लोगों को रोजगार प्राथमिकता से मिलना चाहिए। साथ ही जंगली सुअरों और बंदरों से जनता को निजात दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसौली में स्वीकृत आईटीआई को शीघ्र संचालित करने पर जोर दिया। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने कहा कि यदि सरकार ने क्षेत्र की समस्याओं का एक माह के भीतर समाधान नहीं किया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश शास्त्री ने और संचालन जिला महामंत्री दिनेश पिलखवाल ने किया। धरने पर युकां ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार, विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला सचिव अंकुर कांडपाल, तारा दत्त डंगवाल, गणनाथ घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील बाराकोटी, पूरन राम, सूरज कुमार, सुरेंद्र भाकुनी, सुनील कुमार, राकेश कुमार, गोपाल राम, रोहित कुमार, तपन कुमार, गोपाल, आर्यन कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed