फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress workers burnt effigy of BJP governments due to inflation

महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकारों का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigy of BJP governments due to inflation
चौघानपाटा अल्मोड़ा में भाजपा सरकारों का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार को जन सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इससे दैनिक उपभोग की जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं और जनता परेशान है। सरकार लगातार रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। सब्सिडी के नाम पर मात्र 20 से 30 रुपये जनता के खातों में डालकर सरकार लोगों को छल रही है। कोरोनाकाल में जहां एक ओर लोगों का रोजगार छिन रहा है और कामधंधे ठप हो गए हैं वहीं दूसरी ओर सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता पर दोहरी मार कर रही है। वहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महामंत्री गीता मेहरा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, चंद्र कुमार फौजी, जितेंद्र प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष अंबी राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed