फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress' victory march

कांग्रेस का विजय जुलूस

Thu, 12 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress' victory march
कांग्रेस का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/मौलेखाल/मानिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की फिर ताजपोशी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में खुशियां मनाईं। मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में जुलूस निकालकर जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हरीश रावत सरकार को षड्यंत्र के तहत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाकर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया, लेकिन उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से कांग्रेस को न्याय मिला है। जिससे रावत सरकार की पुन: सत्ता वापसी हुई है।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूरन रौतेला, लता तिवारी, हेम तिवारी, प्रीति बिष्ट, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, रमेश कांडपाल, दीप डांगी, अमरनाथ रावत, दानिश खान, पंकज वर्मा, भूपेंद्र भोज, अमर बिष्ट, आशा मेहता, गीता महरा, किरन साह, राधा बिष्ट, कमला जोशी, दीपा त्रिपाठी, विनोद वैष्णव, सचिन आर्या, मंजुल मित्तल, संदीप जंगपांगी, हर्ष कनवाल, दीपेश जोशी, परवेज सिद्दकी, रजनी टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गोविंदपुर में भी कांग्रेसियों ने खुशी मनाईं। इस मौके पर कैलाश चंद्र तिवारी, लबली चिलवाल, दिनेश बोरा, हरीश चिलवाल, दर्शन भंडारी, भुवन जोशी, भैरव गिरि आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। मौलेखाल में भी आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। ब्लाक अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, अर्जुन सिंह रावत, सोबन सिंह बोरा, महेंद्र रावत, भवानी राम, देवकी रावत आदि ने भाग लिया। उधर मानिला में भी कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। इस अवसर पर शिवेंद्र रावत, कुंदन रावत, महिपाल अस्वाल, गोपाल सिंह, खीम सिंह, रघुवर मनराल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। हरीश रावत के बहुमत सिद्ध करने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बडियाली बाजार में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाए और विजय जुलूस निकाला। बस स्टेशन पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देव गिरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंद रावत, प्रयाग शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट, राजेंद्र रावत, पूरन मावड़ी, पृथ्वी रावत, जयप्रकाश नेगी, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, पूरन खत्री, नंदन सिंह, गुड्डी खान, रामअवतार अग्रवाल आदि शामिल थे। 


भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भतरौंजखान और मछोड़ में आतिशबाजी की और जुलूस निकाला। जुलूस में पूरन करगेती, कैलाश पंत, रमेश किरौला, नवीन जोशी,आनन्द रावत,दर्शन बिष्ट,जया नंद आर्या,चंदन किरौला,संजय रावत,अरुण रावत आदि शामिल थे। मछोड़ में चंदन मेहरा,शेखर सत्यवली,हरी दत्त काश्मीरा,कमल सिंह रावत,दीप करगेती,दीवानी राम आदि शामिल हुए। 

                                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed