{"_id":"57e02c784f1c1b223aa8353d","slug":"congress-took-out-a-rally-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी जी जवाब दो, भाजपाइयो हिसाब दो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता जीबी पंत पार्क में एकत्र हुए। यहां से हाथों में तख्तियां, बैनर, पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में निकली रैली मालरोड, मिलन चौक, मुख्य बाजार होते हुए पल्टन बाजार में एलेक्जेंडर गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां हुई सभा में श्री तिवारी ने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने सौ दिन में काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने समेत जनता से लुभावने वायदे किए, पर 28 माह बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री कोई भी वायदा पूरा नहीं कर सके हैं। महंगाई बढ़ाकर प्रधानमंत्री गरीब को ही मिटाने पर तुले हैं और पूंजीपतियों के हाथों में खेलकर देश की जनता को धोखा दे रहे हैं। देश की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। गत दिवस हुई सबसे बड़ी आतंकवादी घटना इसका परिणाम है।
विज्ञापन
अंत में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। सभा में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला प्रभारी मोहन पाठक, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, दीप डांगी, पूरन रौतेला, किरन साह, आनंद ऐरी, आनंद बगडवाल, प्रीति बिष्ट, प्रताप सत्याल, प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी, सभासद हेम तिवारी, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, दीपक मेहता, दीवान सतवाल, राजेंद्र बाराकोटी, सिकंदर पवार आदि ने विचार रखे। रैली में सचिन आर्या, दानिश खान, खजान मिश्रा, मुकेश नेगी, अख्तर हुसैन, पंकज वर्मा, रोबिन भंडारी, अमरनाथ रावत, दीपा त्रिपाठी, राधा बंगारी, भीमा पवार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन