{"_id":"6a4a9af45d1c3e87af0ff68d","slug":"congress-to-sound-the-bugle-for-mission-2027-from-danya-almora-news-c-232-1-alm1019-145662-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मिशन 2027 के लिए दन्या से हुंकार भरेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मिशन 2027 के लिए दन्या से हुंकार भरेगी कांग्रेस
Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्या (अल्मोड़ा)। जागेश्वर विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन होगा। दन्या के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के लिए मंच बनकर तैयार हो चुका है।
जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज शामिल होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा तथा प्रशांत भैसोड़ा मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से स्थानीय जनसमस्याओं, क्षेत्रीय विकास और प्रदेश सरकार की नीतियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।