फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress state president gave tips

चुनाव से पहले बनेंगे राज्य में नए जिले : किशोर

Sun, 07 Aug 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Congress state president gave tips
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिए टिप्स - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में नए जिलों का गठन किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने 2012 के घोषणा पत्र में भी नए जिले बनाने का वायदा किया था। 

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में उपाध्याय ने कहा कि नए जिलों की सिर्फ घोषणा ही नहीं बल्कि जिले बनाने के बाद वहां डीएम भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को जीत की उम्मीद नहीं है। इसीलिए उन्होंने पूर्व में राष्ट्रपति शासन लागू करके सत्ता हथियाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस युवाओं और महिलाओं को टिकट में प्राथमिकता देगी। कांग्रेस चाहती है कि चुनाव से पहले नए जिलों की घोषणा हो और जिले काम करना शुरू कर दें और उनमें कलेक्टर भी तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि एक जिला बनाने में कम से कम 100 करोड़ रुपये का खर्च आता है लेकिन आवश्यकता के मुताबिक संसाधन भी जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा वह शीघ्र ही इस बारे में मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी बात करेंगे।

भाजपा नेतृत्व ने कई एजेंसियों के जरिये सर्वे भी करा लिए हैं, जिनमें उनकी हार निश्चित मानी गई है। इसलिए भाजपा आगे भी इसी तरह के प्रयास कर सकती है। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस किसी भी वक्त चुनाव के लिए तैयार है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं और युवाओं को टिकट देने में प्राथमिकता देगी लेकिन इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि प्रत्याशी में जीतने की भी क्षमता हो।

उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित करके संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति बनाई जा रही है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर विजय के लिए काम करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दिनेश कुंजवाल, सिकंदर पवार आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed