फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress's stir against the Chief Minister

मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress's stir against the Chief Minister
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय के भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध सीबीआई जांच के आदेश देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सीएम का पुतला फूंका। उन्होंने सीएम से नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016 में झारखंड के भाजपा प्रभारी रहने के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के एक नेता को झारखंड गौ सेवा का अध्यक्ष बनाए जाने के एवज में 25 लाख रुपये की राशि अपने एक रिश्तेदार के बैंक खाते में डलवाई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने सीएम के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। किसी भी मुख्यमंत्री पर इस तरह के आरोप लगना बेहद शर्मनाक है। मुख्यमंत्री को तत्काल नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देकर सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए। यदि सीएम पर लगे आरोप निराधार हैं तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, रमेश नेगी, दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, राबिन मनोज भंडारी, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडे, उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, फाकिर खान, विक्रम बिष्ट, कार्तिक साह, उमेश गुरुरानी, रोहन आर्या, अशोक ग्वासीकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का राजभवन कूच
अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने भी देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन कूच किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उसके बाद स्वयं ही मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, गिरीश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली, चंदन बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed