फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress Rahul's campaign will debut today

राहुल आज करेंगे कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज

Thu, 22 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 22 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

 शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंच रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहां लोअर माल रोड में स्थित एसएसजे परिसर के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का जवाब देकर कुमाऊं में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। राहुल के सामने प्रदेश में पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरना मुख्य चुनौती होगा। यह माना जा रहा है कि राहुल एक माह पहले इसी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा नोटबंदी सहित अन्य मुद्दों को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब देंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तराखंड में यह पहली रैली है। आचार संहिता लगने से ठीक पहले हो रही यह रैली राहुल के लिए पार्टी को चुनाव के गियर अप करने की चुनौती का सामना करने की भी होगी। ठीक एक माह पहले 22 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोअर माल रोड में स्थित इसी सिमकनी मैदान में रैली को संबोधित कर चुके हैं। अब कांग्रेस की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से राहुल की रैली फीकी न हो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पिछले तीन दिन से यहां डेरा डाले हुए है। भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को ही रैली में बुलाया था। कांग्रेस ने कोई खतरा न उठाते हुए जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाया है।
विज्ञापन

सिमकनी मैदान की रैली में अमित शाह ने राहुल पर सीधे तंज कसा था और नोटबंदी पर लोगों की राय पूछी थी। माना जा रहा है कि राहुल अब इसी मैदान में शाह को जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के सामने मुख्य तौर पर कांग्रेस संगठन और सरकार में बेहतर सामंजस्य बनाना चुनौती होगा। राज्य में पिछले काफी समय से पीडीएफ समेत तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुर अलग-अलग रहे हैं। हाईकमान भी इस मतभेद से वाकिफ है। यही हाल राज्य में नए जिलों के गठन को लेकर भी है। गुरुवार को किशोर उपाध्याय ने साफ कहा कि सरकार को नए जिलों का गठन करना चाहिए वरना जनता का विश्वास नहीं रहेगा। सीएम हरीश रावत आर्थिक कारणों की वजह से जिलों के गठन में दिक्कत आने की बात कह चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed