फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress puts in all its efforts to make Rahul Gandhi's Almora rally a success.

Almora News: राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress puts in all its efforts to make Rahul Gandhi's Almora rally a success.
अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जनसभा को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अल्मोड़ा में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सिमकनी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी और इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जनसभा को लेकर भारी उत्साह है। गोदियाल ने दावा किया कि कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचना चाहते हैं, लेकिन वाहनों की सीमित उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का नेहरू-गांधी परिवार से ऐतिहासिक संबंध रहा है और उसी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने जनसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed