फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress protests against negligence in road construction and development works

Almora News: सड़क निर्माण और विकास कार्यों में लापरवाही पर कांग्रेस का धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against negligence in road construction and development works
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट विकासखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार तीतिक्षा जोशी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्ली मिरई- बग्वालीपोखर, जाख- बैनाली और कुकुछीना- मंगलीखान- नायल सड़कों पर एनपीसीसी कंपनी का डामरीकरण और अन्य कार्य वर्षों से लंबित हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कंपनी पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पिनोली - कोंटिया नई सड़क निर्माण प्रस्ताव शासन से वापस लौटने पर कांग्रेसजनों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कांग्रेस ने लंबे समय से रिक्त चल रहे खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर शीघ्र नियुक्ति की भी मांग की। उन्होंने 20 नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला , प्रकाश सिंह अधिकारी, कमल साह, सुनील कांडपाल, जगदीश आगरी, प्रताप रावत, शंकर जोशी, कैलाश अधिकारी, गोपाल रौतेला, उमेश बिष्ट, बीना कबड़वाल और तारा सिंह अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed