फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   congress protested against price hike in almora

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
congress protested against price hike in almora
महंगाई के खिलाफ अल्मोड़ा में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कृषि कानूनों को वापस लेने और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी पार्क से शिखर तिराहे पर स्थित शहीद पार्क तक प्रदेश सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले हुई सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि देश के किसान प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये से त्रस्त है। मोदी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में सरकार लगातार बढ़ोतरी कर रह रही है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम शीर्ष स्तर पर पहुंच गए हैं। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनभावनाओं को लगातार कुचलने का काम कर रही है। सभा के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क तक पदयात्रा भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, गीता पांडे, दीपा त्रिपाठी, राधा बिष्ट, सरस्वती आर्या, गीता आर्या, राधा तिवारी आदि थे।
केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रानीखेत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता के सरोकारों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पंकज गुर्रानी, लक्ष्मण बिष्ट, भोपाल बोहरा, नवीन आर्या, जीतू जयाल, गोपाल सिंह देव आदि थे।

महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : टम्टा
बागेश्वर। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पिंडारी मोटर मार्ग से स्टेशन रोड गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। एसबीआई तिराहे धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश का अन्नदाता सड़कों पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। महीने में दो बाद रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि अच्छे दिन का वादा करने सत्ता पर काबिज होने वाली सरकार जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर लोगों को खून के आंसू रुला रही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, महेश कांडपाल, सज्जन लाल टम्टा, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed