फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress promoted corruption: Trivenendra

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया : त्रिवेंद्र

Mon, 01 Apr 2019 11:44 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 01 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress promoted corruption: Trivenendra
सोमेश्वर में सीएम का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : amar ujala

 प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर देश को खोखला किया। कांग्रेस हमेशा गरीबों को छलती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में गरीबों के हित में कई कदम उठाए हैं। भाजपा के किसी भी सांसद और मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। सीएम रामलीला मैदान सोमेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में हर घर में बिजली, हर गांव तक सड़क पहुंचाने का काम किया है।  काबीना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन विधानसभा संयोजक मोहन सिंह दोसाद और मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने की।
विज्ञापन


वक्ताओं में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल, जिला महामंत्री रवि रौतेला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल शामिल थे। अस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, नरेंद्र मोहन नयाल, खड़क सिंह नेगी, ललित दोसाद, भुवन जोशी, सीएल टम्टा, उमेश मेहरा, सुरेश बोरा, लीला बोरा, केदार जोशी, रमेश बहुगुणा, कैलाश बोरा, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed