{"_id":"063bd346592da396e9ff1dd687e1994f","slug":"congress-members-full-of-enthusiasm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक करन माहरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, गांव, नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मेहरा ने 25 फरवरी तक सभी कमेटियों को गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। कार्यकर्ता लोगों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण को योजनाएं चलाई हैं। कार्यकर्ता पात्र लोगों को लाभान्वित करने को प्रयास करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है। पार्टी की मजबूती के लिए सरकार की उपलब्धियां, संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यकर्ता मनोयोग के संगठन के काम में जुटें।
विज्ञापन
सह प्रभारी शिशुपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी आर्या, केदार पडलिया, दीप्ति भारद्वाज, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम रावत, शिवेंद्र रावत, देवकी रावत, अर्जुन रावत, आदि ने विचार रखे।
अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल और संचालन सोबन सिंह बोरा ने किया। बैठक में आनंद रावत, मनमोहन बंगारी, कुंदन बिष्ट, महेंद्र रावत, शंकर शर्मा आदि मौजूद थे।