फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress meeting in Almora

भाजपा ने जनता से की वादाखिलाफी : किशोर

Sun, 07 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress meeting in Almora
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले किए गए किसी भी वायदे को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया जबकि कांग्रेस के समय में ही देश और राज्यों में विकास कार्य तेजी से हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उपाध्याय ने शनिवार को बूथ, बाजार, नगर कमेटी पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


कहा 2017 में फिर से कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ वापसी होगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के समय में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने अध्यक्षता और भूपेंद्र भोज, संजय दुर्गापाल ने संचालन किया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, राजेंद्र बाराकोटी, दिनेश कुंजवाल आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed