फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress has blown the effigy of the BJP

कांग्रेस ने दिया धरना, भाजपा का फूंका पुतला

Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 20 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress has blown the effigy of the BJP
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साजिश के तहत प्रदेश की हरीश रावत  सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए शनिवार को शिखर तिराहे पर भाजपा का पुतला जलाया। इससे पूर्व चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और  भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के  पुतले को घसीटते हुए जुलूस की शक्ल में शिखर तिराहे पर ले गए और उसे फूंक दिया।

विज्ञापन


 इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश  सरकार को गिराने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी  सरकार एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार को गिराने का  प्रयास कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रावत सरकार  के विकास कार्यों से घबराकर प्रधानमंत्री कांग्रेस विधायकों को बड़ी रकम  देकर खरीदने का घिनौना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन  रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी,  केवल सती, ब्लाक  अध्यक्ष मोहन सिंगवाल, किशोर नयाल, आनंद बिष्ट, तारा जोशी, पंकज वर्मा,  महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष किरन लाल, अख्तर हुसैन, प्रीति  बिष्ट, भूपेंद्र भोज, कृष्णा लटवाल ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों  में उक्त लोगों के अलावा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, इंटक जिला्यक्ष दीपक मेहता, केसीडीएफ  अध्यक्ष अमरनाथ रावत, सुभांशु रौतेला, सुंदर लटवाल, रोहित रौतेला, नमित  जोशी, रावीव कर्नाटक, भीमा पवार, डा.जेएस नेगी, दानिश खान, गीता मेहरा,  लीला जोशी, परितोष जोशी, ललित मेहता, नीरज पवार, सुमित कुमार, चंद्रकिरण  बिष्ट, गणेश प्रसाद, मीरा बोरा, कल्पना नेगी, पारू उप्रेती, ममता तिवारी,  राजेंद्र बोरा, पान सिंह बिष्ट, जीवन मेहरा, सुरेंद्र टम्टा, सुंदर सिंह,  सभासद सचिन आर्या, मुकेश नेगी, मदन डांगी, बीके पांडे, प्रदीप बिष्ट, गोपाल  साह, आशा टम्टा, रजनी टम्टा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed