{"_id":"5d2a0d688ebc3e6cda5e701d","slug":"congress-fire-state-government-effigy-almora-news-hld3487802196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
चौघानपाटा में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन करते कांगेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा गैरसैंण में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाने के विरोध में शनिवार को जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका। इस मौके पर हुई सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी के लिए भवनों के निर्माण कराने और आंदोलनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर आने वाले समय में कांग्रेस आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र की जमीनों को भू -माफियाओं से बचाने के लिए जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर लगी रोक को हटाकर वहां के स्थानीय लोगों के साथ अन्याय किया है।
पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पूनम आर्या, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, मोहन सिंह सिंग्वाल, आनंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, रमेश कांडपाल, संजय दुर्गापाल, निर्मल रावत, बलवंत भोज, गौरव वर्मा, शेखर पांडे, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।