फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress exposed the failures of the government through padyatra

कांग्रेस ने पदयात्रा के माध्यम से सरकार की नाकामियों को किया उजागर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress exposed the failures of the government through padyatra
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोलियम पदार्थों में निरंतर हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने पद यात्रा का आगाज कर दिया है। राष्ट्रीय समन्वयक मुनेंद्र सिंह भदौरिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक सुमित्रा कुमारी यादव और विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में नगर में पदयात्रा निकाली और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प जताया। कहा कि भाजपा को आम जन मानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

पदयात्रा का आगाज यहां गांधी चौक से हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी को लेकर नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और सरकार की विफलताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। विधायक करन माहरा ने कहा कि रोजमर्रा की चीजें दाल, तेल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल, डीजल की कीमतें 100 से पार कर गई हैं। लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। पद यात्रा में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, बीडीसी सदस्य अमित पांडे, विपिन कडाकोटी, भिकियासैंण प्रभारी हेमंत माहरा, चंदन बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, एनएसयूआई अध्यक्ष कमल कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, सोशल मीडिया अध्यक्ष अमन शेख, प्रमोद पाल, हबीब भाई, संदीप बंसल, जितेंद्र जयाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed