फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress could not be formed during reign, Tunnel in Almora

कांग्रेस शासनकाल में नहीं बन पाई अल्मोड़ा में टनल

Wed, 15 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 15 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन

 कांग्रेस सरकार द्वारा नगर के लोअर मालरोड से सिकुड़ा बैंड (धारानौला) तक स्वीकृत टनल का निर्माण नहीं हो सका है। अब लोगों को उम्मीद है कि भाजपा सरकार बहुप्रतीक्षित टनल का निर्माण करेगी। विशेषज्ञों के फिजिविलिटी परीक्षण का काम पूरा करने के बाद लोनिवि ने रिपोर्ट गत अक्तूबर को शासन को भेज दी थी। चुनाव के चलते 1228 मीटर लंबी टनल के लिए बजट मंजूर नहीं होने से काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पार्किंग स्थल नहीं होने और यातायात अव्यवस्थित रहने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालरोड से धारानौला पहुंचने के लिए सड़क से करीब दस से बारह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। लोग काफी समय से शहर में टनल निर्माण की मांग उठाते आ रहे थे। 2015 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टनल निर्माण की स्वीकृति दी और फिजिविलिटी परीक्षण को लोनिवि को 50 लाख रुपए स्वीकृत किए।

विज्ञापन


लोनिवि प्रांतीय खंड ने टनल निर्माण की संभावना जांचने के लिए फिजिविलिटी परीक्षण का काम गुड़गांव की कंपनी एमबर्ग इंजीनियरिंग को सौंपा था। कंपनी के विशेषज्ञों ने लोअर मालरोड वर्कशॉप के समीप से सिकुड़ा बैंड (धारानौला) तक टनल निर्माण का सर्वे किया और इसे उपयुक्त पाया। फिजिविलिटी परीक्षण का काम पूरा कर कंपनी ने गत अक्तूबर में लोनिवि को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद विभाग ने फिजिविलिटी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी, पर कांग्रेस सरकार टनल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट----
विशेषज्ञों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। बजट जारी नहीं होने से टनल का काम प्रारंभ नहीं हो सका है।
विनोद सनवाल, सहायक अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed