फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress called for poverty, but not deleted

कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया, पर हटाई नहीं

Fri, 10 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 10 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress called for poverty, but not deleted
नितिन गडकरी की स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पचास से पचपन साल कांग्रेस ने जिला पंचायत से लेकर देश में शासन किया। कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा तो जरूर दिया, लेकिन गरीबी हटाई मात्र अपने चमचों और चेलों की। कांग्रेस ने गांव से लेकर शहर तक जनता के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और युवाओं के विकास के लिए तत्पर है। श्री गडकरी मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार उज्जवला योजना में डेढ़ करोड़ बीपीएल परिवारों को रसोई गैस बांट चुकी है। भविष्य में पांच करोड़ गरीबों को गैस देने का लक्ष्य है। भाजपा के केंद्र में सत्तारूढ़ होने से पहले देश में 3.5 करोड़ लोगों के बैंक खाते थे। मोदी सरकार ने 24 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाए और दो लाख रुपए का बीमा भी किया। आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी योजनाएं बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को स्वाधीनता मिलने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को विघटित कर देते हैं, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू नहीं माने, पर आज पं. नेहरू के पोते राहुल गांधी स्वयं देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीबी, बेरोजगारी हटाना, पहाड़ों से पलायन रोकना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना, आतंकवाद समाप्त करना है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत का परचम लहराना भाजपा सरकार का लक्ष्य है। मोदी सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ रुपए से चार धाम के लिए ऑलवेदर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इससे उत्तराखंड में पर्यटक बढ़ेंगे, लोगों का रोजगार बढ़ेगा, गरीबी मिटेगी, लोगों का विकास होगा। पिथौरागढ़ से मानसरोवर को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण 2018 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ से 50 किमी दूर ओली को शीतकालीन खेलों के लिए विकसित किया जा रहा है। इससे दस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातिवाद, सांप्रदायिकता का सहारा ले रही है और मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। उन्होंने विकास के लिए कर्मठ, जुझारू और संघर्षशील प्रत्याशी रेखा आर्य को विजयी बनाने का आह्वान किया। प्रत्याशी रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत मडुवे, झुंगरे की बात करते हैं, लेकिन  बंदरों और सुअरों से खेती को बचाने के लिए कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। सीएम मैदानी क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं जो उनकी पहाड़ के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है। अध्यक्षता मोहन सिंह दोसाद और संचालन विधानसभा संयोजक रवि रौतेला ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल आदि ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed