फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congregational prayers in church on Christmas

क्रिसमस पर चर्च में हुई सामूहिक प्रार्थना

Fri, 25 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 25 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congregational prayers in church on Christmas

जिले में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गिरजाघरों में विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। नगर में स्थित बडन मेमोरियल चर्च में जिला चर्च अधीक्षक रोबिंसन दास ने प्रभु ईसा मसीह के संदेश सुनाए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को बचाने के लिए जन्म लिया। प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम, शांति और खुशी का संदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से प्रभु  यीशु के आदर्शों को अपना कर सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने यीशु  मसीह के संदेश भी सुनाए। इस मौके पर कैरल गीत भी गाए गए। इससे पूर्व जिला  चर्च अधीक्षक रोबिंसन दास और पास्टर इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप  से प्रार्थना सभा कराई। आईबन ने यीशु मसीह नमन तुम्हे संग हमारे रहना सदा, संजय सिंह बिष्ट ने जन्मा-जन्मा वैत लहम की गौ शाले में, प्यारा प्रभु  जन्मा प्यारा यीशु जन्मा... आदि गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस मौके पर संसदीय  सचिव विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नेता केवल  सती, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, एडम्स गल्र्स इंटर कालेज की  प्रधानाचार्या वी माक्र्स, पूरन रौतेला,  मनोज सनवाल, गिरीश धवन, विनय  विल्सन, दीपिका विल्सन, साज सिंह, जेम्स पी सिंह, सुनील सिंह, सभासद श्याम  पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed