{"_id":"635ac405392ee712012a5e1f","slug":"computerised-reservation-centre-not-working-almora-news-hld4801608110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर ठप रहने से बैरंग लौटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर ठप रहने से बैरंग लौटे यात्री
विज्ञापन
अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर स्थित कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित प्रधान डाकघर के कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी ठप रहा। सर्वर ठप रहने का कारण बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा का ठप रहना बताया गया। टिकट बुक न होने से दूरदराज से पहुंचे लोग बैरंग लौटे और डाक विभाग को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
लोगों को रेल टिकट बुक कराने की सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर में कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। 17 अक्तूबर की रात अल्मोड़ा के बीएसएनएल एक्सचेंज में आग लग गई थी। रेलवे आरक्षण केंद्र का सर्वर आग के बाद से ही ठप है। आरक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी का कहना है कि रोजाना करीब 60 यात्री टिकट बुक कराने पहुंचते हैं।
क्या कहते हैं लोग
सर्वर को जल्द ठीक कराया जाना चाहिए। कंप्यूटरीकृत केंद्र में कई लोग रेलवे टिकट बुक कराने आते हैं लेकिन सर्वर न चलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोग अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन
जीवन पांडे, अल्मोड़ा
27एएलएम14
कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का सर्वर जल्द ठीक कराया जाना चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। कई बार फोन में भी इंटरनेट की कनेक्क्टिविटी सुचारु नहीं होती है, जिससे लोग ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा पाते हैं।
गणेश बिष्ट, अल्मोड़ा
27एएलएम15
सर्वर न चलने से टिकट की बुकिंग का काम प्रभावित रहा। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। सर्वर चलने के बाद टिकट बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक प्रधान डाकघर अल्मोड़ा
फोटो- 27एएलएम16