फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Compensation was not injured

घायलों को नहीं मिला मुआवजा

Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Compensation was not injured

भैंसियाछाना ब्लॉक के कसाण बैंड में पहली दिसंबर को हुई बारात की जीप दुर्घटना में मारे गए चार और आठ घायल बारातियों के परिजनों को अब तक शासन ने मुआवजा राशि नहीं दी है।

विज्ञापन


उपचार के लिए घायलों को सहायता राशि नहीं मिल पाने से लोगों में नाराजगी है। नाराज लोगों ने डीएम सविन बंसल से मुलाकात कर मृतकों और घायलों के परिजनों मुआवजा राशि शीघ्र देने की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व मेें मिले शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि पहली दिसंबर को कसांणबैंड के निकट बारात की जीप संख्या यूए01-6959 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और आठ बाराती घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल तीन का हल्द्वानी में और शेष का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक हरीश सिंह मेर के परिजनों की माली हालत काफी खराब है। लोगों ने सहयोग कर हरीश की अंत्येष्टि करवाई। बेस अस्पताल में डाक्टर नहीं होने से घायलों का बेहतर उपचार नहीं हो पा रहा है।

दुर्घटना को पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने डीएम से नियमानुसार सहायता राशि देने की मांग की। डीएम ने कहा कि रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।


 स्वीकृति मिलते ही धरराशि बितरित की जाएगी। शिष्टमंडल में विजय अधिकारी, पंकज जोशी, दर्शन रावत, बीडीसी सदस्य दर्शन नैनवाल, रणजीत सिंह, पंकज मेर, रणजीत भंडारी, महेश भंडारी, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed