फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Commission Chairman Lee officials meeting.

महिला आयोग अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक

Wed, 09 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Commission Chairman Lee officials meeting.

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने अधिकारियों की बैठक लेकर महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा रोकने को ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। विकास भवन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए महिला उपनिरीक्षक, महिला पुलिस की तैनाती की जा रही है। उधर आयोग की अध्यक्ष ने बाल विकास परियोजना और लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से बसौली में हुई गोष्ठी को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


विकास भवन में हुई बैठक में उन्होंने सभी सरकारी विभागों में महिला उत्पीड़न से संबंधित सेल के गठन करने पर जोर दिया। कैंत्यूरा ने नारी निकेतन, बालिका निकेतन में रह रहे महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण चलाने, विभागों में यौन उत्पीड़न शिकायत समिति के गठन पर जोर दिया। पुलिस विभाग के अधिकारियों से महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गहनता से जांच करने को कहा।
विज्ञापन


आयोग की सचिव सुजाता ने आयोग का कामकाज बताया। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और आयोग के निर्देशों का पालन होगा। बैठक में सीओ केवी पांडे, डीडीओ डीडी पंत, समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर आयोग की अध्यक्ष ने बाल विकास परियोजना और लोक प्रबंध विकास संस्था की ओर से बसौली में हुई गोष्ठी में कहा कि आयोग महिलाओं के हितों के प्रति गंभीर है। महिलाओं से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


अधिवक्ता सुनीता पांडे ने घरेलू हिंसा अधिनियम के विभिन्न प्रावधान बताए। लोक प्रबंध विकास संस्था के सचिव ईश्वर जोशी ने संचालन किया। वहां सीडीपीओ धनी शाही, कनिष्ठ उपप्रमुख जगमोहन सिंह, बाल विकास समिति उपाध्यक्ष कल्पना सिंह ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed