फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Commendable efforts to improve the livelihood of the girl group

आजीविका सुधार को महिला समूह का प्रयास सराहनीय

Sat, 06 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 06 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Commendable efforts to improve the livelihood of the girl group

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों के संग्रहण और बेहतर विपणन से ग्रामीणों की आय में सुधार होगा। आजीविका सुधार क्षेत्र में महिला समूह सराहनीय काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुंजवाल आजीविका सुधार परियोजना के तहत धौलादेवी के नैनी गांव में दस लाख की लागत से निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरयू घाटी क्षेत्र कृषि और बागवानी की दृष्टि से काफी समृद्ध है।
विज्ञापन


 आम, अमरूद, पपीता, केला आदि फलों के अलावा गेहूं, धान, सब्जी और मसालों का काफी उत्पादन होता है। उपज के विपणन की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजीविका परियोजना के तहत गठित समितियां फेडरेशन के माध्यम से गांवों से उपज संग्रहण कर बिक्री की व्यवस्था करें, ताकि लोगों की आय बढ़ सके। उन्होंने आजीविका प्रबंधन को क्षेत्र में मसाला पीसने की छोटी यूनिट लगाने के निर्देश दिए।

कुंजवाल ने सड़क से समिति के भवन तक मार्ग निर्माण, विद्युतीकरण के लिए दो पोल और पेयजल टैंक बनाने को विधायक निधि से धन देने की घोषणा की।

प्रगति स्वायत्त सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह खनी ने बताया कि फेडरेशन में क्षेत्र में गठित 42 समूहों की 315 महिलाएं शेयरधारक हैं। समूहों के माध्यम से मसालों के साथ ही मडुवा, मादिरा, सोयाबीन, सब्जी, फलों का विपणन किया जा रहा है।


पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंग्वाल, परियोजना प्रबंधक नवीन आनंद, जिला प्रबंधक हीरा बल्लभ पंत, पूरन बिष्ट, विपिन भट्ट, हरिमोहन भट्ट, नारद भट्ट, राम सिंह कर्की, मनोज रावत, गोपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed