द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकुल केंद्र बग्वालीपोखर में दो दिवसीय बाल मेले का रंगारंग समापन हुआ। बाल मेले में संकुल के सभी 11 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
सपनों की उड़ान थीम के तहत इस मेले में बहुआयामी स्टाल प्रदर्शन, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता वाचन, चित्रकला प्रतियोगिताएं और मैथ्स व स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिताएं हुई। स्टाल संयोजन में प्राथमिक विद्यालय ईड़ासेरा, नुक्कड़ नाटक में ढूंगी, लोक नृत्य में बालिका इंटर कालेज बग्वालीपोखर, कविता वाचन में भंडरगांव और राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर और निबंध प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल डोटलगांव के विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीएलएम में सकुनी, रवाड़ी और डोटलगांव के विद्यालयों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जबकि मैथ्स विजार्ड में प्राथमिक विद्यालय बग्वालीपोखर और स्पेलिंग जीनियस में बासुलीसेरा ने बाजी मारी। इससे पहले बीडीसी सदस्य नवीन कठायत, आदर्श इंटर कालेज बग्वालीपोखर के प्रधानाचार्य अजय जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां कमल किशोर आदि थे।