{"_id":"69289660922247bdcd0f430c","slug":"cold-will-no-longer-be-a-hindrance-in-preparing-for-competitive-exams-almora-news-c-232-1-alm1002-136962-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच अब ठंड नहीं बनेगी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच अब ठंड नहीं बनेगी बाधा
Thu, 27 Nov 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयार करने पहुंच रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के बीच अब ठंड बाधा नहीं बनेगी। पुस्तकालय के ठंड कमरों को गर्म रखने के लिए यहां जल्द हीटर स्थापित किए जाएंगे। वहीं विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के लिए पेयजल टैंक भी स्थापित होंगे। इससे विद्यार्थियों को राहत पहुंचेगी।
चौघानपाटा स्थित जिला पुस्तकालय में जिले भार से 200 से अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन पुस्तकालय में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं होने से विद्यार्थी परिसर में कुछ समय धूप में पढ़कर शरीर को गर्म रखने को मजबूर हैं। धूप का साथ नहीं मिलने पर उन्हें ठंडे कमरों में तैयारी के लिए जुटना पड़ता है।
अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक, ''जिला पुस्तकालय में ठंडे कमरो में उज्ज्वल भविष्य के सपने बुन रहे बच्चे'' शीर्षक के साथ विद्यार्थियों की समस्या को प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
इसके बाद जिला अधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए पुस्तकालय प्रबंधन को हर कमरे में हीटर की व्यवस्था करने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सहित विद्यार्थियों की समस्याओं के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। तब पुस्तकालय में पेयजल टैंक स्थापित करने का कार्य शुरू हुआ। वहीं हीटर लगाने की प्रक्रिया भी तेज हुई।
सफाई की भी होगी उचित व्यवस्था
यहां पुस्तकालय में सफाई कर्मी की भी जल्द तैनाती होने की उम्मीद है। डीएम के निर्देश के बाद पुस्तकालय के भीतर और शौचालयों को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मी की तैनाती के प्रयास तेज हो गए हैं। इसका सीधा लाभ अब विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे वह बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
अब 10 बजे तक खुलेगा पुस्तकालय
अल्मोड़ा। पहले सर्दियों में जिला पुस्तकालय शाम छह बजे तक खुलता था। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के अधिक समय मिल सके इसलिए अब पुस्तकालय को रात 10 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थी प्रसन्न हैं।
डीएम ने विद्यार्थियों की परेशानियों को जान कर पुस्तकालय कक्षों में हीटर लगाने, पेयजल टैंक स्थापित करने, सफाई कर्मी की जल्द तैनाती के निर्देश दिए थे। ये सभी कार्य जिलाधिकारी की निगरानी में किए जा रहे हैं।
-जीएस बगड़वाल, प्रभारी जिला पुस्तकालयाध्यक्ष अल्मोड़ा।