फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CMO office roared Pharmacist

सीएमओ कार्यालय में गरजे फार्मेसिस्ट

Fri, 27 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
CMO office roared Pharmacist
फार्मेसिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन करने, फार्मेसिस्ट, चीफ फार्मेसिस्ट और फार्मेसी अधिकारी को वाहन भत्ता देने समेत 18 सूत्रीय लंबित मांगें पूरी नहीं होने से नाराज फार्मेसिस्टों ने डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसिस्ट स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं लेकिन सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों का स्थानांतरण आदेश जारी करने, 20 दिन का आकस्मिक अवकाश, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे फार्मेसिस्टों को 1500 रुपए, चीफ फार्मेसिस्टों को दो हजार रुपए दुर्गम भत्ता देने मांग की। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा में ड्यूटी  देने वाले फार्मेसिस्टों का 14 लाख रुपए का बीमा कराया जाए। चार धाम यात्रा में ड्यूटी देने वाले फार्मेसिस्टों को 500 रुपए प्रोत्साहन भत्ता मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12 नवंबर 2013 को स्वास्थ्य निदेशालय ने मांगों पर एक पखवाड़े में शासनादेश जारी करने की बात कही गई थी लेकिन आज तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इससे फार्मेसिस्टों में रोष है। मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता और संचालन मंत्री डीके जोशी ने किया। प्रदर्शन में वालों में प्रांतीय महामंत्री सीएस महरा, संगठन मंत्री गजेंद्र पाठक, जिला प्रवक्ता आरएस भोज, आनंद पाटनी, मनोहर मेहता, प्यारे लाल, आरपी भट्ट, राजकुमार, बीबी जोशी, आईके आर्या, सोनू पाठक, पवन जोशी, केसी पपनै, महेश पुजारी, जेआर आर्या, जीएस बिष्ट, आईएल वर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed