{"_id":"57f7fde04f1c1b6d5326fc25","slug":"cm-worshiped-ancestral-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैतृक गांव में मुख्यमंत्री ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैतृक गांव में मुख्यमंत्री ने की पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार की रात अपने पैतृक गांव में ही रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उन्हें समस्याएं बताने पहुंचे। उन्होंने गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनकी कुशल पूछी। गांव के घर में पूजा के चलते पूरा परिवार एकत्र था।
विज्ञापन
पूजा में उनकी पत्नी रेणुका रावत, बड़े पुत्र वीरेंद्र रावत, छोटे पुत्र आनंद रावत के साथ ही सीएम रावत के छोटे भाई चंदन रावत, जगदीश रावत, दलजीत सिंह रावत, संजय रावत और बहुएं भी शामिल थीं। व्यक्तिगत कार्यक्रम के बावजूद घर में मिलने वालों और फरियादियों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री सभी से मिले और बाद में करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से जागेश्वर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन