{"_id":"574f345c4f1c1b0209109de8","slug":"cm-will-address-a-public-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज जनसभा को करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत
- फोटो : file photo
अल्मोड़ा। प्रशासन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के गुरुवार दो जून को अल्मोड़ा भ्रमण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन के मुताबिक दो जून को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11 बजे जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। विज्ञान पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। तीन बजे वहां से प्रस्थान कर 3:15 बजे टांटिक हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से जीप से चितई गोलज्यू मंदिर जाकर पूजा, अर्चना करेंगे। चितई से चार बजे प्रस्थान कर 4:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 6:30 बजे तक जनता से भेंट करेंगे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 6:40 बजे से 7:30 बजे तक कूर्मांचल एकेडमी के 25वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। वहां से लौटकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। तीन जून को मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे सेना के हेलीपैड से देहरादून को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जीआईसी मैदान में जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेसी लाउडस्पीकर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन