फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM meets Kulti Rural

आज सीएम से मिलेंगे तकुल्टी के ग्रामीण

Sun, 18 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 18 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
CM meets Kulti Rural
सीएम से मिलेंगे तकुल्टी के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लंबे समय से चल रहे क्रमिक अनशन के बावजूद जीआईसी तकुल्टी में शिक्षकों की नियुक्ति न होने से आंदोलनकारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलनकारियों ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई है। फिलहाल सोमवार को मासी में मुख्यमंत्री के आगमन पर आंदोलनकारियों का शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


क्रमिक अनशन पर रविवार को भुवन चंद्र भट्ट और राकेश जोशी बैठे। अध्यक्षता कर रहे सुनील जोशी ने माल्यार्पण कर दोनों को अनशन पर बिठाया। इस दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रधान चंद्रशेखर कहा कि लंबे समय से क्रमिक अनशन चल रहा है लेकिन शासन, प्रशासन ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


केशर सिंह, गोपाल सिंह, भैरव दत्त तिवारी, शंकर दत्त, पूरन चंद्र मिश्रा, पूरन मैनाली आदि ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को मासी में मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तय हुआ कि शिष्टमंडल वहां जाकर उन्हें समस्याएं बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवश्यक मांग पूरी होने के बाद ही क्रमिक अनशन समाप्त किया जाएगा। इधर विधायक मदन बिष्ट के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट और जागरूक समाज सेवक मंच के भैरव दत्त सती भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed