फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM level necessary to boost culture festival

संस्कृति के बढ़ावे को महोत्सव जरूरी ः सीएम

Thu, 28 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Thu, 28 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
CM level necessary to boost culture festival

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां सेना के नर सिंह मैदान में बृहस्पतिवार को ग्रीष्मोत्सव का उद्घाटन किया। 13 साल बाद फिर शुरू हुए इस महोत्सव का थीम हिसालु  (छोटे आकार का एक रसीला फल होता है) है। महोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संस्कृति के संवर्धन (प्रमोट) के लिए महोत्सवों का आयोजन जरूरी है। इसीलिए सरकार ने ऋषिकेश और जागेश्वर में इस साल दो बड़े सांस्कृतिक मेलों का आयोजन किया है।

विज्ञापन


संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने की पहल की जाएगी। लोगों को भी सामूहिक भागीदारी कर इनके अस्तित्व को बचाने की पहल करनी चाहिए।  सीएम ने कहा कि संस्कृति आजीविका का बड़ा साधन बन सकती है। इसलिए पर्यटन विकास के लिए सरकार योजना बना रही है। रानीखेत के सौंदर्य को बचाने के लिए उन्होंने इसे मॉडल टाउन के रूप में  विकसित करने पर भी जोर दिया। जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


ये घोषणाएं कीं
रानीखेत में ठंडी रोड का होगा सुधार
डामरीकरण लिए 50 लाख दिए
प्रेम विद्यालय ताड़ीखेत के त्रुटिपूर्ण शासनादेश होगा ठीक
ताड़ीखेत में रोडवेज के वर्कशॉप के लिए 50 लाख दिए
राजकीय अस्पताल में छह नए डाक्टरों की होगी नियुक्ति
शिल्पकारों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति
डंगरिए, जगरियों को मिलेगी प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन
बैना में एएनएम सेंटर खोलने की घोषणा की

सीएम ने बच्चों संग गाया झोड़ा
 नेता प्रतिपक्ष विधायक अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सजाई गई सांस्कृतिक शोभा यात्रा का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ झोड़ा भी गाया।  विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने नगर क्षेत्र की समस्याएं सीएम के सामने उठाईं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन रानीखेत को शामिल करने के लिए एनओसी का पेच फंस सकता है। उन्होंने जिला बनाने की प्राथमिकता से मांग उठाई, विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। मेला संयोजक पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि कैंट की तरफ से पार्किंग के लिए अभी तक एनओसी नहीं मिली है। नगरपालिका बनाने के लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट से केंद्र सरकार से वार्ता करने की अपील की। उन्होंने जिला बनाने, भतरौंजखान लौकोट में पशु चिकित्सालय खोलने, बैना में एएनएम सेंटर खोलने, रानीखेत अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति करने, ठंडी रोड की दशा सुधारने के लिए धनराशि मंजूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भट्ट ने सीएम के समक्ष रखीं समस्याएं
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने अस्पताल का ब्लड बैंक पुन: संचालित करने सहित क्षेत्र की तमाम समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। कहा कि गांव गांव शराब पहुंचने लगी है, युवाओं का भविष्य खतरे में है। रानीखेत जिले की घोषणा तक मुख्यमंत्री ने नहीं की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के नाम पर सरकार ने छल किया है। रानीखेत में सेना की भूमि है। एनओसी कैसे मिलेगी। उन्होंने अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत भुइयां, पूर्व सांसद  प्रदीप टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री सिकंदर पवार, प्रदेश प्रवक्ता केवल सती सहित तमाम लोग मौजूद थे।

कुमाऊंनी स्टॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत
मुख्यमंत्री हरीश रावत का लोगों ने पिछौड़े से निर्मित कुमाऊंनी स्टॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मंच पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, दर्जा मंत्री सिकंदर पवार, केवल सती, मोहन नेगी, करन माहरा का भी इसी तरह से स्वागत हुआ। यह स्टॉल व्यवसायी चरन भाई की तरफ से दिए गए थे।

 
फिर पुराने स्टाइल में दिखे मुख्यमंत्री
रानीखेत में ग्रीष्मोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर से अपनी पुराने अंदाज में दिखे। ताड़ीखेत, सौनी सहित तमाम स्थलों पर उन्होंने जनसंपर्क किया। मुख्यमंत्री के इस अंदाज से लोग खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed