फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM helicopter descend into today Tentudha

आज टेंटुड़ा में उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर

Sun, 01 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 01 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चमोली के दूरस्थ क्षेत्र में उतरकर वहां से कार द्वारा गैरसैंण जाने का निर्णय लिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री रावत का हेलीकॉप्टर रविवार को 11 बजे चौखुटिया ब्लाक से लगे गैरसैंण के टेंटुड़ा गांव में उतरेगा वहां जन सभा के बाद वे लोगों से रूबरू होते हुए गैरसैंण पहुंचेंगे।

विज्ञापन


चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत के नेतृत्व में चमोली और अल्मोड़ा जिले के अधिकारियों ने टेंटुड़ा में अस्थायी हेलीपैड के लिए स्थान का चयन किया।
विज्ञापन


इस दौरान श्री कठायत के अलावा चौखुटिया के एसडीएम हेमंत वर्मा, थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, गैरसैंण के एसडीएम किसन सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग के दोनों मंडलों के अधिकारी और एसपी चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने शुक्रवार की शाम टी बोर्ड उपाध्यक्ष श्री कठायत को फोन कर चौखुटिया के खीड़ा में उतरकर वहां से वाया माईथान, टेंटुड़ा, मैहलचौरी गैरसैंण जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन खीड़ा के निकट सुरक्षा के लिहाज से कोई सुरक्षित मैदान न होने से टेंटुड़ा का चयन किया गया। अधिकारी शनिवार सुबह से ही जगह की तलाश में जुट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed