{"_id":"589a0efa4f1c1b90523796b1","slug":"cm-harish-rawat-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बहुमत से दोबारा बन रही कांग्रेस सरकार : रावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बहुमत से दोबारा बन रही कांग्रेस सरकार : रावत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भनोली/अल्मोड़ा।
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनने पर 2020 तक प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 2018 से सभी को दो रुपया किलो गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भनोली में जागेश्वर के कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य को संवारने के लिए काम किया। उत्तराखंड में कांग्रेस की भारी बहुमत से दोबारा सरकार बन रही है। जिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाएगा उन्हें ढाई हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल के कार्यकाल में उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने का उनका प्रयास सफल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में समाज कल्याण से पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। उनका लक्ष्य अगले सात साल तक विभिन्न प्रकार के पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या दस लाख करने की है।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए विधानसभा में ऐतिहासिक निर्णय देने वाले कुंजवाल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। पार्टी प्रत्याशी कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को अग्रणी क्षेत्र बनाने में उनके प्रयासों को मुख्यमंत्री ने साकार किया है। उन्होंने इस बार भी उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान जनता से किया।
सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंग्वाल, निर्मला भैसोड़ा, गोविंद सिजवाली, रमेश कांडपाल, पूरन बिष्ट, संजय सिजवाली, किशन भैसोड़ा, अंकुर कांडपाल आदि ने विचार रखे।