{"_id":"5766d25f4f1c1bd54511b92f","slug":"cm-harish-rawat-arrived-sony-binsar-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अचानक पहुंचे स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अचानक पहुंचे स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
सौनी बिनसर मंदिर पहुंचे सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत दूसरी बार स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर श्रद्धालु और साधु संत अचरज में पड़ गए। रावत ने मंदिर के महंत रामगिरि महाराज से आशीर्वाद लिया और क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। सीएम ने पूर्व में की गई पेयजल पंपिंग योजना और मंदिर की चहारदीवारी को लेकर अतिशीघ्र कार्यवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
रानीखेत से 17 किमी दूरी पर स्थित स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर क्षेत्र का प्रख्यात मंदिर है। यहां हर साल संस्थापक ब्रह्मलीन नागा बाबा मोहन गिरि महाराज की स्मृति में एक पखवाड़े तक यज्ञोत्सव कार्यक्रम चलता है। अल्मोड़ा रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मंदिर के दर्शन किए। इस मंदिर में बतौर मुख्यमंत्री हरीश रावत दो बार आ चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व राज्यपाल चिन्ना रेड्डी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी जैसी बड़ी हस्तियां भी यहां पहुंच चुकी हैं। मंदिर परिसर में अचानक मुख्यमंत्री हरीश रावत को देखकर मेले में पहुंचे ग्रामीण और साधु संत अचरज में पड़ गए। सीएम रावत ने महंत रामगिरि सहित सभी श्रद्धालुओं से बड़ी आत्मीयता से मिले। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए महंत का आशीर्वाद लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों से भी रावत ने कुमाऊंनी भाषा में उनका हाल चाल पूछा। मंदिर परिसर में सजी तमाम दुकानों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे।
विज्ञापन