फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Harish Rawat arrived Ranikhet

जनता ही तय करेगी भारत किससे मुक्त होगा : सीएम रावत

Sun, 19 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
CM Harish Rawat arrived Ranikhet
रानीखेत पहुंचे सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत होता है या और कुछ मुक्त। इसका फैसला तो जनता करेगी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश का बजट रोककर तमाम विकास कार्य प्रभावित कर दिए हैं। कांग्रेस हमेशा से छोटी-छोटी प्रशासनिक इकाइयों के पक्षधर रही है। वार्षिक बजट गड़बड़ाने से जिलों के निर्माण में देरी हो रही है। समय आने पर नए जिलों का गठन होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत यहां स्प्रिंग फील्ड में मीडिया से रूबरू हुए। संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि बजट रुकने से तमाम कार्य प्रभावित हो गए हैं, वह बार-बार हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही आग्रह करते हैं कि कैद बजट को शीघ्र जारी कर दिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास कार्यों की गति पर ब्रेक न लगे। 
विज्ञापन


श्री रावत ने कहा कि बीच में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बजट गड़बड़ा गया है, बजट में संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में वह बोले की भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही है, लेकिन यह तो जनता को तय करना है कि कांग्रेस मुक्त भारत होता है या कुछ और मुक्त भारत। भाजपा अभी से इसका फैसला कैसे कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. पूरन माहरा राजनीतिक सोच के धनी थे, लेकिन जब उनके अनुभवों के लाभ लेने का समय आया, वह दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने से रानीखेत क्षेत्र को ही नहीं पूरे प्रदेश को क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. माहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से मजखाली हेलीपैड पर उतरे, वहां से कार के माध्यम से यहां स्प्रिंग फील्ड स्थित पूर्व विधायक स्व. पूरन माहरा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया। स्व. माहरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री रावत ने कहा कि स्व. माहरा राजनीतिक सूझबूझ वाले व्यक्ति थे। जब वह रानीखेत क्षेत्र के विधायक थे, तो उन्होंने क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य करवाए।

उनके अनुभवों का लाभ लेने का वक्त आया तो उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदेेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, प्रदेश महामंत्री गरिमा माहरा दशौनी, खजान पांडे,  केएमवीएन निदेशक मंडल सदस्य डीएन बड़ौला, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता दिनेश तिवारी, नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, त्रिभुवन फर्त्याल, हेमंत माहरा, चरन भाई, गोपाल देव सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद थे।


मालूम हो कि स्व. माहरा मुख्यमंत्री हरीश रावत के जेठू थे। जब रावत मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने श्री माहरा के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन स्व. माहरा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, गत वर्ष उनका निधन हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed