फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cm dumy burn

नाराज ग्रामीणों ने मोहान में फूंका सीएम का पुतला

Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी घोड़ी गांव से लापता छात्रा का राजस्व पुलिस पता नहीं लगा सकी है। राजस्व पुलिस के रवैए से नाराज ग्रामीणों ने मोहान में मोहान-रामनगर नेशनल हाई-वे में एक घंटे तक जाम लगाया और मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला जलाया। ग्रामीणों ने पांच दिन के भीतर मामले का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
भकराकोट ग्राम पंचायत के घोड़ी गांव की 12वीं में पढने वाली छात्रा 21 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी दिनों तक उसकी तलाश की पर पता नहीं लगा। 27 जनवरी को पिता ने राजस्व पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। राजस्व उप निरीक्षक उमेश चंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया। एक महीने का समय बीत जाने के बाद भी राजस्व पुलिस गुमशुदा छात्रा का पता नहीं लगा सकी है। इससे भड़के ग्रामीणों ने शनिवार को मोहान में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला जलाया और एनएच में एक घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चौपट है। जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रशासन उदासीन बना है। उन्होंने पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। जाम, प्रदर्शन और पुतला जलाने वालों में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, अजय रावत, तेजेश्वर घुघतियाल, गोलू रावत, जी रावत, सूरज सिंह, त्रिलोक सिंह रावत, पंकज जोशी, करन नयाल, रोहित बिष्ट, अजय उन्याल, गौरव डंगवाल, तेजपाल रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed