फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cm Dhami inaugurated and laid the foundation stone of 26 development schemes worth 138 crore

Uk: अल्मोड़ा को सीएम की 138 करोड़ की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Wed, 27 May 2026 01:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 01:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान 138 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
cm Dhami inaugurated and laid the foundation stone of 26 development schemes worth 138 crore
अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी का स्वागत करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 138.09 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आवास विकास विभाग की ओर से अल्मोड़ा नगर में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और जीआईसी क्षेत्र की तीन पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन योजनाओं से नगर में पार्किंग सुविधा बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन


पेयजल विभाग की दो योजनाओं के माध्यम से 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीन सड़क उन्नयन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्गों सहित कुल 34.10 किलोमीटर सड़क सुधार कार्य पूरे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की चार योजनाओं के तहत चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं के तहत भवनों, पुलों और कृषि भूमि की सुरक्षा से जुड़े कार्य किए गए हैं। इसके अलावा गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार स्थित सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।

लोक निर्माण विभाग की सात योजनाओं के तहत विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण, सुधार और मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत सारकोट विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य का लोकार्पण तथा चौखुटिया के महाकालेश्वर विद्यालय में नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।


चिकित्सा विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्य भी शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed