फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleanliness workers' strike continues, more than 32 tonnes of garbage scattered in Almora

स्वच्छक कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अल्मोड़ा में 32 टन से अधिक कूड़ा जगह-जगह बिखरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness workers' strike continues, more than 32 tonnes of garbage scattered in Almora
नगर पंचायत भिकियासैंण के तहसील वार्ड में लगा कूड़े के ढेर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। सरकारी विभागों में सफाई कार्य में लागू ठेका प्रथा समाप्त करने समेत ग्यारह सूत्री मांग को लेकर पालिका परिषद के स्वच्छक कर्मी (पर्यावरण मित्र) बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। आंदोलित कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और सभा की। मांगों के समाधान को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शहर में करीब 32 टन से अधिक कूड़ा एकत्र हो गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही है। यदि जल्द हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो कूड़े से बीमारी फैलने की भी आशंका रहेगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार राजकीय विभागों में सफाई कार्य ठेके करा रही है, जो कि वाल्मीकि समाज के लोगों के हितों पर कुठाराघात है और वाल्मीकि समाज के लोगों का शोषण है। सरकार को सफाई कार्य में लागू ठेका प्रथा को समाप्त करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने कहा कि आंदोलन को चार दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार पर्यावरण मित्रों की मांगों के समाधान के लिए कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि शीघ्र मांगों का समाधान नहीं करती है तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, अनीता, राजेश टॉक, दर्शन चंदेल, कृष्ण कुमार, मुकेश पवार, दलीप पवार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

भिकियासैंण नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर के चारों वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शाखा अध्यक्ष राकेश, महामंत्री सचिन कुमार, करन लाल, धीरज, चंद्र पाल, राहुल आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और आप ने जताया समर्थन
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने धरना स्थल पर जाकर पर्यावरण मित्रों के आंदोलन को समर्थन जताया है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पर्यावरण मित्र जायज मांगों को आंदोलनरत है, किंतु प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है। पर्यावरण मित्र समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। मजबूरी में उन्हें जायज मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि सरकार को पर्यावरण मित्रों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों को जल्द पूर्ण करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गोपाल चौहान, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी आदि थे। इधर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि पार्टी पर्यावरण मित्रों के साथ है। सरकार शीघ्रातिशीघ्र पर्यावरण मित्रों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान करे। वहां एनएल शाह, अखिलेश टम्टा, नीरज सिंह, रोहित सिंह आदि थे।
पालिकाध्यक्ष जोशी ने की कूड़ा रास्तों, गलियों, बाजार में न फेंकने की अपील
अल्मोड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि पालिका के सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सफाई कार्य पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। शासन स्तर पर ही उनकी मांगों का समाधान किया जाना है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी दशा में कूड़े को आम रास्तों, बाजार, गलियों में न फेंके।

उन्होंने कहा कि लोग अपने जैविक कूड़े का निस्तारण अपने खेत या घर पर उपलब्ध अन्य संसाधनों से करें। अजैविक कूड़ा जिसमें गत्ता, पैकिंग, पेपर, रैफर, इलेक्ट्रानिक कचरा, बोतलें आदि को अपने घर पर ही रखे, जिसका हड़ताल समाप्त होने पर निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा फेंकने से गंदगी निरंतर बढ़ती जाएगी। इससे जनता को ही अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने पालतू पशुओं, कुत्ता, गाय आदि को सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़े। खासकर कुत्तों को बाजार, गलियों में शौच न कराए। उनके शौच का प्रबंध घर पर ही करें। बाजार, गली, मोहल्लों से दूर शौच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed