फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleaniness Survey in Ranikhet Soon

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शीर्ष पर रहने की कवायद शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleaniness Survey in Ranikhet Soon
चिलियानौला नगर पालिका में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटे पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। पालिका और कैंट क्षेत्र सर्वेक्षण अभियान में शीर्ष पर रहने की कवायद में जुटी हुई हैं। मार्च में दिल्ली और देहरादून से सर्वे टीमें कभी भी आकर यहां सर्वे करेंगी। इस दौरान जनता से फीडबैक लेने के साथ ही नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी आकलन होता है। 2017-18 में पहली बार सर्वेक्षण में शामिल रानीखेत छावनी तीसरे नंबर पर रही थी लेकिन इसके बाद निरंतर पिछड़ती गई।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2015-16 में शुरू हुआ था, लेकिन रानीखेत छावनी परिषद 2017-18 में इस सर्वेक्षण अभियान का पहली बार हिस्सा बनी और देश की 62 कैंटों में स्वच्छता सर्वेक्षण में वह तीसरे नंबर पर रही थी, लेकिन इसके बाद हर साल छावनी परिषद की रेंकिंग निरंतर गिरती रही। इस साल कैंट के अधिकारियों का कहना है कि नंबर वन रहने के लिए तमाम कोशिशें की गई हैं। वॉल पेंटिंग कराई गई है।
विज्ञापन

सर्वे टीम पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का आकलन करती है। सूखा, गीला कचरे की स्थित, ट्रंचिंग प्लांट का निरीक्षण होता है। घर घर वितरित किए गए कूड़ेदानों के उपयोग की जानकारी हासिल करती है, इसके अलावा जनता का फीडबैक भी टीम के सदस्य लेते हैं। चिलियानौला नगर पालिका में भी सर्वेक्षण को लेकर मुस्तैदी बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एपी सिंह, पालिका निरीक्षक, रानीखेत छावनी परिषद
पालिका के ईओ जगदीश चंद्र ने बताया कि दिल्ली और देहरादून की टीमें यहां आकर सर्वे करेंगी, कम से कम दो सौ लोगों से सफाई का फीड बैक लिया जाएगा। कूड़े की स्थिति भी देखी जाएगी। तैयारियां पालिका की तरफ से दुरुस्त की गई हैं।
-जगदीश चंद्र, ईओ नगर पालिका चिलियानौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed