{"_id":"572b83cd4f1c1b4c625cd0dc","slug":"clean-up-incrochment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका परिषद निर्धारित सीमा से हटाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका परिषद निर्धारित सीमा से हटाए अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 05 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मुख्य बाजार में पूर्व में चिन्हित निर्धारित सीमा से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि पूर्व में पालिका, प्रशासन ने बाजार में सीमा निर्धारित की थी। इसके बाद भी बाजार की पटरी में फड़ लगाए जा रहे हैं। सड़कें संकरी होने से अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर की ऐतिहासिक पटाल बाजार में निरंतर बढ़ रहे अतिक्रमण से स्थानीय जनता और पर्यटक परेशान हैं। इसका मुख्य कारण पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों पर उचित कार्रवाई नहीं करना है। आरोप लगाया गया है कि पालिका द्वारा फड़ व्यवसायियों और बाहरी व्यक्तियों को व्यापार के लिए मुख्य बाजार में दुकानों के आगे से बैठाया गया है, जो कि अतिक्रमण का एक मुख्य कारण है। पालिका इन फड़ व्यवसायियों और बाहरी व्यक्तियों से तहबाजारी लेकर उन्हें स्थान उपलब्ध करवाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य बाजार से फड़ व्यवसायियों और बाहरी व्यक्तियों को निर्धारित सीमा से नहीं हटाया जाता तब तक नगर व्यापार मंडल पालिका द्वारा की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होने देगा। संगठन व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दीपेश जोशी, महासचिव मनोज सिंह पवार, उपसचिव वकुल साह, अमित साह, कोषाध्यक्ष विजय भट्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन