फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Clean India Programme in Almora

Almora News: स्वच्छता के लिए उठे हजारों हाथ, चला सफाई अभियान

Sun, 18 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Clean India Programme in Almora
चौखुटिया के अगनेरी श्मशान घाट पर स्वच्छता अभियान के बाद प्रार्थना करते लोग।
अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न हिस्सों में जिला न्यायालय, प्रशासन और नगर पालिका ने रविवार को संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के शुभारंभ पर जिला जल कौशल किशोर शुक्ला ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण असंतुलन गंभीर समस्या बन रहा है। इसके संतुलन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है जिसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में अभियान का शुभारंभ सिमकनी मैदान से हुआ। इंदिरा कॉलोनी, एचएनबी स्टेडियम के संपर्क मार्गों को साफ कर नगर के विभिन्न हिस्सों से 650 किलो कूड़ा एकत्र किया गया। इसका निस्तारण पालिका ने किया। अभियान में शामिल डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सफाई के लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी गोविंद सिंह मेहरा, ईओ भरत त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन





रानीखेत में दीप जलाकर किया सफाई अभियान का शुभारंभ
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सफाई अभियान का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट जसमीत कौर ने दीप जलाकर किया। वहां कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मियों, एसएसबी जवानों सहित अन्य लोगों ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



द्वाराहाट में सफाई अभियान चलाकर कूड़े को एकत्र किया
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में सिविल जज राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने विकासखंड परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डढोली, धर्मगांव, रानीखेत रोड पर सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक और अन्य कूड़े को एकत्र किया। अभियान में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जगदीश प्रसाद, थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम रावत, बीडीओ संतोष जेठी आदि रहे।



भिकियासैंण में हुई रामगंगा स्नान घाट की सफाई

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। न्यायिक मजिस्ट्रेट आदर्श त्रिपाठी के नेतृत्व में चले अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने रामगंगा स्नान घाट पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में अधिवक्ता, पुलिस कर्मी, यूपीसीएल कर्मी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान 220 किलोग्राम कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। वहां एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, ईओ अनिरुद्ध गौड़ आदि रहे।



अगनेरी चौखुटिया के श्मशान घाट पर की सफाई
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ईओ विजय कनवासी के निर्देशन में अगनेरी स्थित श्मशान घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। वहां जेई धीरज थापा, दिनेश मनराल, पवन तिवारी, गोकुल कांडपाल, जीवन नेगी, इंदर अटवाल, दीपक जोशी, अमृत माहेश्वरी, विजय जोशी समेत दुलड़ी क्षेत्र की महिलाएं और नगर पंचायत कर्मी आदि थे। उधर बीडीओ दिलमणि जोशी के नेतृत्व में पूरन संगेला, विनोद छिम्वाल, गोपाल गिरि, बीएस किरौला आदि ने अगनेरी मंदिर परिसर में सफाई की। बजरंग दल के स्वच्छता अभियान में जिला संयोजक लोकश जोशी, खंड संयोजक गोपाल जोशी, गोरक्षा प्रमुख भानुप्रताप, भुवन पांडे, रितेश, राहुल, पवन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed