{"_id":"5bcb7576bdec226975788781","slug":"classes-in-nursing-training-colleges-of-almora-pithoragarh-from-november-in-both-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के नर्सिंग ट्रेनिंग कालेजों में कक्षाएं नवंबर से दोनों कालेजों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के नर्सिंग ट्रेनिंग कालेजों में कक्षाएं नवंबर से दोनों कालेजों में
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज का भवन बनकर तैयार हो चुका है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में कुछ दिनों में फर्नीचर आदि लग जाएगा और नवंबर में बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की पढ़ाई अल्मोड़ा में ही होने लगेगी। उधर पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज में भी तृतीय वर्ष का बैच अगले माह शुरू हो जाएगा। अन्य दो बैच कुछ समय बाद इन कालेजों में शिफ्ट किए जाएंगे।
मालूम हो कि अल्मोड़ा में स्वीकृत नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज का निर्माण पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ। करीब चार साल से नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज के भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माण समय पर पूरा नहीं होने के कारण करीब दो साल पहले प्रशिक्षण सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में शुरू कर दिया गया था। इधर अब अल्मोड़ा के पांडेखोला में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निकट 16 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. रामगोपाल नौटियाल ने बताया कि भवन का निर्माण पूरा होने के बाद कुछ दिनों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर ली जाएगी। साथ ही स्टाफ की तैनाती भी की जा रही है और द्वितीय वर्ष से पास होकर तृतीय वर्ष में प्रवेश कर रहे प्रशिक्षणार्थियों का बैच नवंबर से अल्मोड़ा में ही चलेगा। इस बैच में 38 प्रशिक्षणार्थी अध्ययन कर रहे हैं।
इसके अलावा पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज में भी बीएससी नर्सिंग का तृतीय वर्ष का बैच भी अगले माह से पिथौरागढ़ में ही चलेगा। इस बैच में पिथौरागढ़ जिले के 24 प्रशिक्षणार्थी पढ़ रहे हैं। डॉ. नौटियाल ने बताया कि पर्याप्त फैकल्टी की तैनाती होने तक फिलहाल अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नर्सिंग कालेजों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के बैच हल्द्वानी में ही चलेंगे।