फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

Almora News: बिंता-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बिंता-सोमेश्वर मार्ग पर रात्रि में गिरी बोलेरो। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। बिंता-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास देर शाम एक बोलेरो वाहन पलट गया। राजस्व ग्राम धमकोट के पास संकरे मोड़ पर एक वाहन तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर आवासीय बस्ती धमकोट में गिर गया। गनीमत रही कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मदद से चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि घटनास्थल पर तीव्र मोड़ होने से आवासीय मार्ग के पास अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश साह ने कहा कि इससे पूर्व वह कई बार दुर्घटना स्थल के बारे में विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विभाग सड़क को मानक के अनुरूप बताकर टाल रहा है। ग्रामीणों ने संकरे मोड़ को जल्द चौड़ा कराने की मांग की है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रात में ही खींचकर ले जाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed