फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

Almora News: वन पंचायतों के खाते खोलने के लिए लेनी होगी अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा के जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक लेतीं डीएम वंदना ।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने वन कर्मियों को शामिल किए बगैर वन पंचायतों के खाते नहीं खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने कहा कि बैंक वन कर्मियों को शामिल किए बगैर वन पंचायतों के खाते खोल रहे हैं जो गलत है। वन कर्मियों और सरपंचों के शामिल खाते खोलने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना समेत सभी रोजगारपरक योजनाओं के आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने के साथ ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि सभी बैंकों को लक्ष्य पूरा करना होगा। उन्होंने बैंकों को डिजिटलाइजेशन खातों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

पाला संभावित क्षेत्रों में जल्द लगेंगे चेतावनी बोर्ड
अल्मोड़ा। डीएम ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ठंड शुरू हो गई है और सड़कों पर पाला गिरने लगा है। इसे देखते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने सड़क की कार्यदायी संस्थाओं से पाला संभावित क्षेत्रों में जल्द चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। नशे में और बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में आरटीओ गुरदेव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed